{"_id":"593cfeef4f1c1b336a9bec02","slug":"udaipur-to-be-the-next-centre-for-farmer-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कहीं उदयपुर न बन जाए किसान आंदोलन का केन्द्र! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कहीं उदयपुर न बन जाए किसान आंदोलन का केन्द्र!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 11 Jun 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
गुजरात में किसान आंदोलन के दौरान कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला था
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में किसान आंदोलन का केंद्र उदयपुर बन सकता है। यहां पर इसको लेकर किसान संगठन जोर—शोर से तैयारियों में जुटे हुए है।
एमपी की सीमाएं उदयपुर से ज्यादा दूर नहीं है। जिससे वहां चल रहे किसान आंदोलन की आंच यहां तक पहुंच रही है। पटेल नवनिर्माण सेना के जिलाध्यक्ष गेहरीलाल डांगी ने बताया कि हार्दिक 12 जून को अहमदाबाद से सड़क मार्ग से शाम पांच बजे उदयपुर पहुंचकर मावली के पूर्व विधायक पुष्करलाल डांगी के मकान व अपने पूर्व अस्थायी निवास पर जाएंगे। इस दौरान नामरी में किसान सम्मेलन को संबोधित करने जाएंगे। इसके बाद उनका नीमच और मंदसौर जाने का कार्यक्रम है। जहां वे मृतक किसानों के परिजनों से मिलेंगे। किसान सम्मेलन में जेडीयू के राष्ट्रीय महामंत्री व राजस्थान प्रभारी अखिलेश कटियार के भी आने की संभावना है।
दूसरी तरफ 15 जून से भारतीय किसान संघ के बैनर तले कृषक अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन महापड़ाव की तैयारी कर रहे हैं। उदयपुर संभाग आयुक्त कार्यालय के सामने इस महापड़ाव में उदयपुर संभाग के किसान शामिल होंगे।
दूसरी तरफ इन दोनों संगठनों के किसान आंदोलनों और एमपी में हुए संघर्ष का असर यहां देखने में आ सकता है। संगठनों की ओर से पुलिस और प्रशासन को इस आंदोलन की सूचना दी जा चुकी है। हालांकि अभी प्रशासन यहां तैयारियां में नहीं जुटता नजर आ रहा है।