{"_id":"598c01184f1c1b6f5f8b457d","slug":"two-youth-killed-after-a-traula-collided-with-bike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रोले ने ली निगली दो जिंदगियां, चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रोले ने ली निगली दो जिंदगियां, चाचा-भतीजे की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 10 Aug 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर बेकाबू हुए एक ट्रोले ने दो जिंदगिया निगल ली जिसमें चाचा और भतीजे की मौत हो गई। अलवर के राजगढ़ मेगा हाईवे पर गांव सुमेल के पास बुधवार रात ट्रोले व बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया। बाइक सवार गंगापुर सिटी निवासी कुलदीप सिंह अपने भतीजे सुरेंद्र और पत्नी अनीता के साथ वल्लभगढ़ जा रहे थे, तभी रास्ते में सुमेल गांव के समीप ट्रोला चालक ने लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने चालक अजमल खान निवासी मिलकपुर राजगढ़ को गिरफ्तार कर ट्रोला जप्त कर लिया है।

कुचलने के बाद रोडवेज को मारी टक्कर,बड़ा हादसा टला
घटना में घायल हुए इस व्यक्ति ने अस्पताल में तोड़ा दम
- फोटो : amar ujala
तीन लोगों को कुचलने के बाद ट्रोला चालक ने रोडवेज बस को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रोला को लेकर तेज गति से भगा कर ले जा रहा था। इसी दौरान ट्रोला अनियंत्रित होकर सड़क के पास खड़े पेड़ों से जा टकराया जिस से कई पेड़ टूट गए।
इसके बाद चालक ट्रोला को राजगढ़ साइड की ओर ले जाने लगा तो ट्रोला रोडवेज बस से जा टकराया इससे रोडवेज बस के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए गनीमत रही की बड़ा हादसा टल गया अन्यथा दूसरी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। आज सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया वही घायल अनीता को गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर कर दिया गया मृतक कुलदीप और सुरेंद्र रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं और बल्लभगढ़ में ठेकेदारी का काम करते थे।