{"_id":"59d0a8914f1c1bdb538b53ac","slug":"two-youth-drowned-during-murti-visarjan-on-vijayadashmi","type":"story","status":"publish","title_hn":" मूर्ति विसर्जन के दौरान पानी में डूबी दो जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति विसर्जन के दौरान पानी में डूबी दो जिंदगियां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
मौके की एक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयदशमी के दिन मां दुर्गा की मूर्ति को विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई।
यह हादसा उदयपुर जिले के शम्भूपुरा क्षेत्र के अरनिया पंथ में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ। जानकारी के अनुसार अरनिया पंथ से विसर्जन के लिए गए रमेश (23) और गोपाल बंजारा (20) दोनों गहरे पानी में चले गए। वह बाहर नहीं निकल पाए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग नदी पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस थानाधिकारी गजसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
इन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में से एक गोपाल बंजारा निम्बाहेड़ा उपखंड के अहिरपुरा का निवासी था, जो बचपन से ही उसके नाना गणेश बंजारा के पुत्र नहीं होने से उनके पास ही रहता था।