{"_id":"595f2ad24f1c1b40718b4691","slug":"two-people-dead-in-bikaner-due-to-explosion-in-cracker-godown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पटाखा गोदाम में आग, 3 मौतें, 6 दबे, 25 घायल, मरनेवालों की संख्या बढ़ने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा गोदाम में आग, 3 मौतें, 6 दबे, 25 घायल, मरनेवालों की संख्या बढ़ने की आशंका
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
पटाखों के गोदाम में आग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकानेर के घनी आबादी क्षेत्र में स्थित पटाखों के गोदाम में अचानक लगी आग तीन जनों की मौत का कारण बन गई। जबकि 6 जने अब भी गोदाम में दबे हुए हैं। धमाके इतने तेज थे कि गोदाम के बाहर के 3 मकान भी ध्वस्त हो गए। घटना में करीब 25 लोगों के घायल होने की सूचना है।
स्थानीय लोगों के अनुसार मौत का आंकड़ा ज्यादा हो सकता है। गोदाम व आस-पास से 6 घायलों को निकाला जा चुका है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।
जानकारी के अनुसार धमाकों के चलते कई लोग झुलस गए हैं। एक घंटे तक लगातार हुए गोदाम में धमाके के कारण आसपास के तीन मकान गिर गए। आस-पास गहरा धुआं छाया हुआ है और मैके तक पहुंचने में परेशानी आ रही है।

नहीं पहुंच सकती दमकल और न ही एम्बुलेंस
बीकानेर में पटाखा गोदाम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार यह गोदाम बीकानेर के सोहनगिरी क्षेत्र में है जो कि बेहद तंग इलाका है। गोदाम तक दमकल नहीं पहुंच पा रही है। स्थिति यह है कि यहां तक न तो दमकल पहुंच सकती है और न ही एम्बूलेंस।
पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से हाथों में उठाकर प्रभावित लोगों को बाहर निकाल रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी प्रारंभ कर दी है। लोगों का कहना है कि पूर्व में प्रशासन को कई बार शिकायत दी गई थी कि इस गोदाम को यहां से हटाया जाए लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।