{"_id":"5922a4414f1c1b427353684e","slug":"two-murder-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने खुशी और चिराग का गला इसलिए दबाया क्योंकि...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने खुशी और चिराग का गला इसलिए दबाया क्योंकि...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 22 May 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मीनाक्षी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा के श्रीनाथपुरम में रविवार को अपने ही दो मासूम बच्चों की जान लेने वाली मां को अब पछतावा हो रहा है।
एमबीएस अस्पताल में भर्ती मां मीनाक्षी बोली कि तीन साल की बेटी खुशी और डेढ़ साल का बेटा चिराग दोनों बहुत दिन से बीमार रहते थे। इसके चलते घर में काफी परेशानी रहती थी। इसी दौरान उनके उल्टी—दस्त हो गए। ऐसे में रोज—रोज डॉक्टरों के जाने से परेशान होकर मैने ही अपने बच्चों को गला दबाकर मार डाला। इसके बाद मैंने भी दीमक मारने वाली दवा पी ली। ये सोचकर कि तीनों को आए दिन की परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी। इसलिए मैंने ऐसा किया। इसमें मेरे अलावा किसी का दोष नहीं है। भगौनी में दूध नीला इसलिए हो गया क्योंकि उसमें साबुन था और उसमें दूध गर्म किया था।
उधर, मां की इस घिनौनी करतूत के बाद श्रीनाथपुरम—डी मार्बल मंडी के आसपास रहने वाले लोगों का घटना के बाद यही कहना था कि क्या कोई मां ऐसी भी हो सकती है जो अपने ही बच्चों के लिए काल बन गई। अस्पताल के बाहर मौजूद लोग भी घटना के बाद स्तब्ध थे। हर कोई यही कह रहा था कि जो मां अपने बच्चों की सगी नहीं हो सकी, वह क्या अपने पति की होगी। पति अजय भी मीनाक्षी के इस कदम की आलोचना करता सुनाई दिया। अजय का कहना था कि उसने तो सुबह काम पर जाने से पहले टिफिन लगाने को कहा था, इसके बाद दोनों में अनबन हो गई। उसे क्या पता था कि ये अनबन उसके बच्चों की जान ले लेगी। मामले में पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।