{"_id":"5982b5274f1c1be06e8b4599","slug":"two-man-dead-in-road-accident-in-alwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीवन नहीं एम्बूलेंस बनी दो युवकों की मौत का कारण, बिखरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन नहीं एम्बूलेंस बनी दो युवकों की मौत का कारण, बिखरा परिवार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस और परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को जिंदगी देने वाली एम्बूलेंस दो युवकों के लिए काल का कारण बन गई। घटना राजस्थान के अलवर जिले की है। आज सुबह अलवर शहर के नजदीक तेज गति से आ रही 108 सेवा की एम्बुलेंस ने एक बाईक को सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे उस पर सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। टक्कर के बाद एम्बूलेंस चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार एम्बूलेंस में कोई मरीज नहीं था। पुलिस के अनुसार जिन दो युवकों की मौत हुई है उनके नाम रामवतार व रिंकू चौधरी है।
विज्ञापन
फरार है एम्बूलेंस का चालक
फाइल फोटो।
मृतक रामवतार के पिता की भी कुछ दिन पूर्व ही मौत हुई हैं। वह परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके घर में पत्नी, बच्चे व बूढी मां है।
जबकि रिंकू चौधरी एक डॉक्टर का बेटा बताया जा रहा है। घटना अलवर के नजदीक जिंदोली गांव की है। वहीं पुलिस ने एम्बूलेंस को जब्त कर चालक की तलाश प्रारंभ कर दी है।
जबकि दोनों शव का पोस्टमार्टम कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है।
जबकि रिंकू चौधरी एक डॉक्टर का बेटा बताया जा रहा है। घटना अलवर के नजदीक जिंदोली गांव की है। वहीं पुलिस ने एम्बूलेंस को जब्त कर चालक की तलाश प्रारंभ कर दी है।
जबकि दोनों शव का पोस्टमार्टम कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है।