{"_id":"593765a94f1c1b69259c7f64","slug":"two-labour-died-in-ramgarh-town-which-is-in-sikar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की लापरवाही बनी दो मजदूरों की मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की लापरवाही बनी दो मजदूरों की मौत का कारण
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 07 Jun 2017 08:02 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल।
सीकर जिले के रामगढ़ में नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण दो मजदूरों की जान चली गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ के वार्ड नं 25 में सीवरेज के लिए गड्डा खोदने का कार्य चल रहा था।
विज्ञापन
लेकिन बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के ही मजदूरों से कार्य करवाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक ही मिट्टी ढह गई और दो मजदूर इसमें दब गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा—तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर ही दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
लेकिन राहत कार्य में देरी के चलते झालावाड़ निवासी बबलू सैनी और उड़ीसा के रहने वाले हर्ष की मौत हो गई। शवों को गड्डे से बाहर निकालने के बाद उन्हें सरकारी चिकित्सालय में ले जाया गया।
विज्ञापन
जहां उनका पोस्टमार्टम करने के बाद शव उनके गांव के लिए भेजे जाएंगें। गौरतलब है कुछ माह पूर्व ऐसा ही हादसा फतेहपुर में देखने को मिला था जहां तीन मजदूरों की मौत हो गई थी।