{"_id":"599572304f1c1b98138b46c5","slug":"two-drunk-man-misbehaved-with-lady-police-in-alwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जब मनचले शराबियों ने महिला पुलिस को छेड़ा तो उन्हें भी बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब मनचले शराबियों ने महिला पुलिस को छेड़ा तो उन्हें भी बुलानी पड़ी पुलिस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 17 Aug 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मी से उलझता एक शराबी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनी निर्भया स्क्वाड में तैनात लेडी पुलिस खुद ही मनचलों का शिकार हो गई। जिसके बाद उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए पुरुष पुलिसकर्मियों को बुलाना पड़ा।
मामला अलवर जिले का है जहां पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला कांस्टेबलों से बनी निर्भया स्क्वाड शुरू की गई थी। इसी दौरान बीते दिन निर्भया स्क्वाड की टीम का सामना दो शराबियों से हो गया। इन्होंने हंगामा खड़ा करने के साथ-साथ महिला कांस्टेबलों से भी बदतमीजी की। नशे में धुत इन दोनों शराबियों को संभालने में नाकामयाब दोनों महिला कांस्टेबल कंट्रोल रूम की पुलिस के इंतजार में बेबस नजर आई।
कंपनी बाग के सामने दो शराबी नशे में धुत होकर गाली-गलौज कर रहे थे। इस पर वहां से गुजर रही निर्भया स्क्वाड की टीम ने उन्हें जब धमकाया तो दोनों शराबी महिला कांस्टेबलों से उलझने लगे।

आधे घंटे तक मचाया शराबियों ने उत्पात
दोनों शराबी युवक और लाचार पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
आधे घंटे तक महिला कांस्टेबल इन शराबियों के बीच तमाशबीन बनी रही। लोग महिला पुलिस कांस्टेबलों की बेबसी पर ठिठोली करते नजर आए।
करीब आधे घंटे बाद जब दो पुलिसकर्मी बाइक पर मौके पर पहुंचे तो दोनों शराबियों को बिठाने के लिए बाइक पर जगह ही कम पड़ गई। जिसके बाद आई चेतक पुलिस को निर्भया स्क्वाड की टीम ने जमकर खरी-खोटी सुनाई और पुलिस का गुस्सा आखिर महिला कांस्टेबलों ने उन दोनों शराबियों पर उतार दिया। फिर दोनों शराबियों पर जमकर तमाचे बरसाना शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली थाने ले गई।