{"_id":"58d1f8904f1c1b2f4a1a38db","slug":"two-dead-in-ajmer-from-swine-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाईन फ्लू: अजमेर में एक जायरीन सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाईन फ्लू: अजमेर में एक जायरीन सहित दो की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
Swine Flu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में स्वाईन फ्लू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। पिछले दो दिनों में अजमेर में स्वाईन फ्लू के कारण दो मौत हो चुकी हैं। जिसके बाद इस सीजन राजस्थान में स्वाईन फ्लू से मरने वालों की संख्या 8 हो गई हैं। जबकि स्वाईन फ्लू पॉजिटिव लोगों की संख्या 32 तक पहुंच गई हैं। सबसे अधिक स्वाईन फ्लू के रोगी जयपुर में मिले हैं। जानकारी के अनुसार जयपुर में आठ लोगों में स्वाईन फ्लू की पुष्टि हुर्इ है।
जायरीन की भी मौत
अजमेर में 24 मार्च से 805वें उर्स का आगाज होने जा रहा है। इसके लिए दुनियाभर से यहां जायरीनों के पहुंचने का सिलसिला जारी हैं। जानकारी के अनुसार उर्स में सम्मलित होने के लिए कर्नाटक से एक जायरीन आया था। जिसके संदिग्ध स्वाईन फ्लू का रोगी मानते हुए जवाहर लाल नेहरु अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उसकी जांच कराई गई। लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इसके अतिरिक्त सोमवार रात्रि को भी एक अन्य व्यक्ति की इसी आईसोलेशन वार्ड में स्वाइन फ्लू के चलते मौत हो गई थी।