{"_id":"5986e86a4f1c1bc3708b49fc","slug":"two-day-festival-of-education-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार बोले-घर में 'टॉयलेट' नहीं तो पुलिस रुकवा दे शादी, CM भी सहमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय कुमार बोले-घर में 'टॉयलेट' नहीं तो पुलिस रुकवा दे शादी, CM भी सहमत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 06 Aug 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार ने एक दिन पहले ही कहा है कि अगर घर में टायलेट न हो तो पुलिस उस घर में शादी रुकवाए। अक्षय की इस बात से मुख्यमंत्री भी सहमत है।
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज राज्य सरकार एवं जेम्स एज्युकेशन के संयुक्त तत्वाधान में जयपुर एक्जीबिशन एवं कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय फेस्टिवल ऑफ एज्यूकेशन कार्यक्रम के दूसरे दिन अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कल अक्षय कुमार ठीक बोल रहे थे कि घर में टॉयलेट नहीं तो शादी रुकवाए पुलिस, हमारा लक्ष्य है कि सभी घरों में शौचालय बने। और ये जरूरी भी है।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शौचालय को अनिवार्य तो बताया ही, साथ ही बालिका शिक्षा को भी बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि अगर सभी महिलाएं शिक्षित हो जाती हैं तो घरों का भाग्य बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों ने पहली से बारहवीं तक के करीब दस हजार स्कूल अच्छी तरह से चल रहे हैं। शिक्षा का स्तर सुधारने पर फोकस रहा है। शिक्षक अभिभावक मीटिंग की शुरुआत हुई है। लड़के-लड़कियों में किसी तरह का अंतर नहीं होना चाहिए। लड़कियों को शुरू से ही स्कूल भेजना चाहिए।
इससे पहले कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि राजस्थान कौशल विकास के क्षेत्र में देशभर में सबसे बेहतरीन कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कौशल और योग्यता का विकास करना शिक्षा के विकास जितना ही महत्वपूर्ण है।