{"_id":"592163424f1c1b4d6a535c83","slug":"two-arrested-in-jodhpur-due-to-illegal-gender-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में नहीं रुक रहा भ्रूण लिंग परीक्षण, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में नहीं रुक रहा भ्रूण लिंग परीक्षण, दो गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 21 May 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
संजय त्यागी और सोहनलाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ ने रविवार को डिकाॅय आॅपरेशन कर भ्रूण लिंग जांच में लिप्त दो दलाल संजय त्यागी व सोहनलाल जाट को गिरफ्तार किया। वहीं, एक आरोपित हनुमान ज्याणी फरार हो गया।
दरअसल, मामले में राजेन्द्र चौधरी उर्फ राजू की ओर से अवैध भ्रूण परीक्षण करने वाले लोगों की शिकायत मिली थी। इस पर पुष्टि होने पर दलालों से बात की गई। इसके आधार पर डिकाॅय गर्भवती महिला और सहयोगी महिला को उनके द्वारा बताई गई जगह हनवंत स्कूल के सामने भिजवाया गया। यहां एक कार के जरिये आए दलाल संजय त्यागी ने गर्भवती महिला एवं अन्य सहयोगी महिला से 45 हजार रुपए लिए और चला गया। इसके कुछ देर बाद दो जने आए और केवल गर्भवती महिला को कार में बिठाकर प्रताप पटेल काॅलोनी में हनुमान ज्याणी के खाली मकान में ले गए।
यहां हनुमान ने महिला की सोनोग्राफी कर भ्रूण लिंग जांच की। इसके बाद हनुमान ने दलाल संजय त्यागी को गर्भ में लड़की होने की जानकारी दी। इसके बाद गर्भवती महिला को वापस हनवंत स्कूल के सामने इंतजार कर रहे संजय त्यागी के पास लाया गया। तभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने दलाल संजय त्यागी और सोहनलाल को डिजायर कार सहित दबोच लिया। इनके कब्जे से 20 हजार रुपए भी बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों आरोपितों को हनुमान ज्याणी के घर ले जाया गया, लेकिन तब तक वह सोनोग्राफी मशीन और 25 हजार लेकर भाग गया था।