{"_id":"599ea17f4f1c1b10428b4967","slug":"truck-full-of-cows-and-bull-recovered-in-jaisalmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में ठूंस-ठूंसकर भरे मिले दो दर्जन से ज्यादा गाय के बछड़े, देखकर गुस्साए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में ठूंस-ठूंसकर भरे मिले दो दर्जन से ज्यादा गाय के बछड़े, देखकर गुस्साए लोग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 24 Aug 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
गौवंश से भरा ट्रक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसलमेर के चाचा गांव में गायों की तस्करी करने का बड़ा मामला सामने आया है। गौवंश तस्करी की खबर मिलते ही ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त हो गया। जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
जानकारी के अनुसार लाठी थाना क्षेत्र के चाचा गांव के समीप सिलोतरा तालाब के पास गौवंश से भरा ट्रक खड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस जाप्ते के साथ मौका स्थल पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक में भरे 5 बैल, 2 दर्जन से अधिक बैल के बछड़ों को कैद से मुक्त करवाया। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक मौका स्थल से फरार हो गया।
गौ-तस्करी का मामला सामने आने के बाद आज सवेरे से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। वहीं पोकरण विधायक शैतानसिंह सहित हिंदू संगठनों ने मौका स्थल पर डेरा जमाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जाप्ता चाचा गांव में तैनात कर दिया गया।