फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   tribe protest for basic eminities in udaipur

जब तीर-कमान-भाले लिए अदिवासी घुस आए शहर में...

Thu, 20 Apr 2017 11:24 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 20 Apr 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
tribe protest for basic eminities in udaipur
आदिवासियों की रैली।

उदयपुर जिले में बड़ी संख्या में निवास करने वाले आदिवासी बुधवार को अचानक ही जिले के मामेर मुख्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंच गए। करीब सात घंटे तक इन आदिवासी लोगों ने हाथों में तीर कमान, भाला व कुल्हाड़ी सहित विभिन्न परंपरागत हथियारों के साथ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


हाथों में परंपरागत हथियार लिए हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग बीस किलोमीटर की रैली निकालकर विभिन्न समस्याओं के सबंध में मामोर मुख्यालय पहुंचे। इनकी मांग थी कि अभी भी आदिवासियों के करीब छह गांव ऐसे है जहां आजादी के बाद अब तक कोई सुविधा नहीं मिल सकी है। पानी, बिजली व स्वास्थ्य जैसे मूलभूत सुविधाओं से महरुम इन आदिवासियों को गांव से पंचायत मुख्यालय तक रैली निकालनी पड़ी।
विज्ञापन


वहीं इससे पूर्व केवल ढोल की थाप पर हजारों की संख्या में आदिवासी जमा हो गए और काफी देर बेडाधर पंचायत मुख्यालय पर सरकारी अधिकारियों का इंतजार किया। लेकिन जब यहां बात नहीं बनी तो वह रैली निकालकर मामोर मुख्यालय पर पहुंचे और अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि पूर्व में भी ज्ञापन दिए गए है लेकिन हल नहीं निकला। सरकारी अधिकारी सुनवाई नहीं करते और स्थानीय लोग परेशान होते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed