{"_id":"594677d34f1c1b85788b4580","slug":"tribal-girls-badly-beaten-in-pali","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में खेलना नागवार गुजरा, आदिवासी बच्चियों की कर दी पिटाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में खेलना नागवार गुजरा, आदिवासी बच्चियों की कर दी पिटाई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 18 Jun 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के पाली में दो आदिवासी बच्चियों को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल हुई दोनों बच्चियां ममेरी बहनें हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, पाली के सादड़ी थाना इलाके में सिंघाड़ा की रहने वाली मोहनी खेत पर खुदाई का काम कर रही थी। इसी दौरान जोगाराम जाट खेत पर आया और उसकी बच्चियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे उसके बच्चियां रमिला और देवली दोनों बुरी तरह घायल हो गई।
मोहनी का आरोप है कि जोगाराम ने उसके साथ उसकी बच्चियों को भी गाली—गलौज की और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। इसके बाद मोहनी दोनों घायल बच्चियों को लेकर थाने पहुंची। बच्चियों के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर स्थानीय भाजपा नेता भी वहां पहुंचे और देर रात मामला दर्ज किया गया। दोनों घायल बच्चियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।