{"_id":"6369be8e710f9307680fbe3b","slug":"transfer-of-75-officers-in-rajasthan-see-full-list-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"RAS officers Transfer: राजस्थान में 75 अफसरों का ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RAS officers Transfer: राजस्थान में 75 अफसरों का ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट
Tue, 08 Nov 2022 07:57 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 08 Nov 2022 07:57 AM IST
सार
राजस्थान में गहलोत सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेबरबदल करते हुए 75 RAS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। सोमवार देर रात कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए। विधायकों के मनपसंद के अधिकारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
75 अफसरों का ट्रांसफर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गहलोत सरकार ने सोमवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 75 राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस तबादला सूची में दौसा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीणा का टोंक एडीएम के पद पर तबादला हुआ है।
विज्ञापन
बता दें कि पांच दिन पहले सीईओ शिवचरण मीणा को चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने गेटआउट बोल कर बैठक से बाहर निकाल दिया था और कार्य में ढिलाई बरतने पर नाराजगी जताई थी। इस तबादला सूची में RAS शिवचरण मीणा के अलावा दौसा के लालसोट एसडीएम मोहर सिंह मीणा का तबादला रामगढ़ पचवारा एसडीएम के पद पर किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, झालावाड़ की गंगधार में तैनात एसडीएम बृजेंद्र मीणा को लालसोट एसडीएम लगाया गया है। इसी तरह टोंक के एडीएम रामनिवास मीणा को दौसा जिला परिषद का सीईओ बनाया है। एपीओ चल रहे अरविंद कुमार सेंगवा को दौसा में एडीएम के पद पर लगाया है।
विज्ञापन
राज्य के कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, एक दर्जन से अधिक एसडीएम अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। गोविंद सिंह को उपखंड अधिकारी वल्लभनगर, संदीप कुमार को उपखंड अधिकारी सूरतगढ़, दुर्गा शंकर मीना जिला रसद अधिकारी बारां, विनोद कुमार मीना उपखंड़ अधिकारी गुलाबपुरा, अभिषेक चारण उपखंड अधिकारी पिड़ावा, जनक सिंह उपखंड अधिकारी अकलेवा, अमित कुमार वर्मा उपखंड अधिकारी रामगढ़ अलवर, संतोष कुमार मीना उपखंड अधिकारी मनोहरथाना और बृजेंद्र मीना को उपखंड अधिकारी लालसोठ लगाया गया है।
बता दें तबादला सूची देखने से साफ जाहिर है कि सीएम अशोक गहलोत ने विधायकों की मांग की अनदेखी नहीं की है। सीएम गहलोत कांग्रेस विधायकों एवं पदाधिकारियों की मांग के आधार पर ही अफसर लगाए है। बता दें, सीएम गहलोत ने कुछ दिन पहल 207 आरएएस अफसरों का तबादला किया था। इसके बाद यह दूसरी बड़ी तबादला सूची जारी की है।