फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   trains re started on ahmedabad and jodhpur zone affected due to rain

बारिश पड़ी धीमी तो ट्रेनों के लिए खुली राहें

Thu, 03 Aug 2017 07:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 03 Aug 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
trains re started on ahmedabad and jodhpur zone affected due to rain
डेमो इमेज
पिछले एक सप्प्ताह से भी ज्यादा समय से बंद पड़े उत्तर पश्चिम रेलवे और पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद और समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर अब रेल यातायात पुन: शुरू किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के मालीयामीयानां स्टेशन पर भारी बारिश के कारण पानी भर जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ था लेकिन अब बारिश का दौर धीमा पड़ने से इसे फिर से शुरु किया जा रहा है जिससे इस रुट पर प्रभावित हुई गाड़ियों का संचालन उनके तय मार्गों पर किया जाएगा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार  गाड़ी संख्या 79437, मेहसाना-आबूरोड रेलसेवा, 4 अगस्त से अपने तय समय पर इन स्टेशनों के बीच चलेगी। ऐसे ही गाड़ी संख्या 79438, आबूरोड-मेहसाना रेलसेवा, 5 अगस्त से पुनः संचालित की जाएगी। 
विज्ञापन


समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर रेलगाड़ियां भी शुरू
    

जोधपुर रेल मंडल के समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर भी पानी भर जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ था जिसे दोबारा शुरु किया जाएगा जा रहा है। अब बारिश के कम होने पर इस रेलखंड पर आज से रेलगाड़ियों का संचालन दोबारा से शुरु कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed