फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   training camp in ajmer

1000 बालिकाओं को मिलेगा कौशल विकास का प्रशिक्षण

Mon, 12 Jun 2017 06:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 12 Jun 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
training camp in ajmer
बालिका कौशल विकास शिविर का उद्घाटन - फोटो : amar ujala
पण्डित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर अजमेर में बालिका कौशल विकास शिविर का सोमवार को उद्घाटन हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर रही, जबकि अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा ने की। शिविर में एक हजार से अधिक बालिकाओं को 12 तरह के कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत तारागढ़ रोड़ स्थित आॅल सेंट्स स्कूल में बालिका कौशल विकास शिविर का सोमवार को शुभारंभ हुआ। शिविर की आयोजक अनिता भदेल ने बताया कि शिविर 20 जून तक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें  बालिकाओं को फैशन डिजायनिंग, शू—मैकिंग, आरी—तारी गोटा बंधेज, मसाला खाद्य सामग्री, ब्यूटी पार्लर, ज्वैलरी, कढ़ाई, मेहंदी, नृत्य क्लेआर्ट, वेस्ट मैटेरियल रंगोली और फोटोग्राफी, विडियोग्राफी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में एक हजार से अधिक बालिकाओं ने पंजीकरण करवाया है। शिविर स्थल पर ही बालिकाओं को अल्पाहार और दिन के भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही, बालिकाओं को यहां शिविर में आने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए बसें भी लगाई गई हैं। राज्यमंत्री अनिता भदेल ने कहा कि बारह कोर्स में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली 12 बालिकाओं को किशनगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली पहली फ्लाइट में हवाई यात्रा भी निशुल्क करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed