{"_id":"59f55b674f1c1b79548b9bc1","slug":"train-collided-with-car-at-unmanned-railway-crossing-in-jodhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर पिकअप से टकराकर बेपटरी हुई सुपरफास्ट ट्रेन, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर पिकअप से टकराकर बेपटरी हुई सुपरफास्ट ट्रेन, तीन घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से टकराने के बाद पलटी कार
- फोटो : Amar Ujala
मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग आज एक बार फिर हादसे का सबब बन गया। एक सुपरफास्ट ट्रेन मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर पिकअप से टकराकर पटरी से उतर गई। इस हादसे में पिकअप में सवार तीन लोग घायल हो गए।
यह हादसा राजस्थान के जोधपुर मंडल के अंतर्गत चूरू जिले में तालछापर के पास डेगाना-रतनगढ़ रेलमार्ग में हुआ। दिल्ली सरायरोहिल्ला से चलकर जोधपुर आने वाली गाड़ी संख्या 22482 आज सुबह यहां मानवरहित एक रेलवे क्रॉसिंग पर पिकअप से टकरा गई। इस हादसे के बाद इंजन पटरी से उतर गया। गनीमत ये रही कि हादसे के समय ट्रेन की स्पीड कम थी और बड़ा ट्रेन हादसा टल गया।
हालांकि इस टक्कर के बाद पिकअप का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद वह पलट गई। पिकअप में सवार सभी लोग आगे बैठे थे। जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को पुलिस ने पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

Trending Videos
कई ट्रेनें प्रभावित
दिल्ली सराय रोहिल्ला जोधपुर सूपरफास्ट
- फोटो : Amar Ujala
जोधपुर में हुए इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई।
हादसे की सूचना मिलने के रेलवे प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और और ट्रेन का निरिक्षण किया गया। फिलहाल ट्रेन काफी देर तक वहां खड़ी रही। रेलवे अधिकारियों की क्लियरेंस मिलने के बाद इसे रवाना किया गया। यह करीब सवा घंटे वहां खड़ी रही।