फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   train collided with car at unmanned railway crossing in jodhpur

मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर पिकअप से टकराकर बेपटरी हुई सुपरफास्ट ट्रेन, तीन घायल

Sun, 29 Oct 2017 01:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 29 Oct 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
train collided with car at unmanned railway crossing in jodhpur
ट्रेन से टकराने के बाद पलटी कार - फोटो : Amar Ujala
मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग आज एक बार फिर हादसे का सबब बन गया। एक सुपरफास्ट ट्रेन मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर पिकअप से टकराकर पटरी से उतर गई। इस हादसे में पिकअप में सवार तीन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


यह हादसा राजस्थान के जोधपुर मंडल के अंतर्गत चूरू जिले में तालछापर के पास डेगाना-रतनगढ़ रेलमार्ग में हुआ। दिल्ली सरायरोहिल्ला से चलकर जोधपुर आने वाली गाड़ी संख्या 22482 आज सुबह यहां मानवरहित एक रेलवे क्रॉसिंग पर पिकअप से टकरा गई। इस हादसे के बाद इंजन पटरी से उतर गया। गनीमत ये रही कि हादसे के समय ट्रेन की स्पीड कम थी और बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। 
विज्ञापन


हालांकि इस टक्कर के बाद पिकअप का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद वह पलट गई। पिकअप में सवार सभी लोग आगे बैठे थे। जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को पुलिस ने पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कई ट्रेनें प्रभावित 

train collided with car at unmanned railway crossing in jodhpur
दिल्ली सराय रोहिल्ला जोधपुर सूपरफास्ट - फोटो : Amar Ujala
जोधपुर में हुए इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई। 

हादसे की सूचना मिलने के रेलवे प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और और ट्रेन का निरिक्षण किया गया। फिलहाल ट्रेन काफी देर तक वहां खड़ी रही। रेलवे अधिकारियों की क्लियरेंस मिलने के बाद इसे रवाना किया गया। यह करीब सवा घंटे वहां खड़ी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed