फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   traffic police jaipur will strictly deal with drunk drivers on dhulandi

होली पर शराब पीकर गाड़ी चलाई तो खैर नहीं

Sun, 12 Mar 2017 12:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 12 Mar 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
traffic police jaipur will strictly deal with drunk drivers on dhulandi
डेमो इमेज - फोटो : Internet
जयपुर में ट्रैफिक पुलिस ने होली के त्यौहार पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। धुलंडी के दिन विशेष तौर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक हैदर अली जैदी ने कहा है कि धुलंडी के दिन ज्यादा मात्रा में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के लाइसेंस जब्त कर लिए जाएंगे और उनकी गाड़ी भी जब्त की जा सकती है। जैदी ने कहा कि शहर के प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान ब्रेथएनालाइजर समेत तैनात रहेंगे। होली पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी उचित कार्रवाई की जाएगी ऐसे में उनका चालान किया जाएगा और लाइसेंस जब्त भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


जैदी ने ट्रैफिक पुलिस के जवानों को साफ निर्देश दिए हैं कि शराब पीकर लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों के मौके पर ही लाइसेंस रद्द करके उनके वाहन जब्त कर लिए जाएं। शहर के हर मुख्य ट्रैफिक स्पॉट्स पर इंटरसैप्टर भी तैनात की जाएगी जो लापरवाह वाहन चालकों का पीछा कर उन पर कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed