फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   toll employee stop the governor house cars

टोलकर्मियों ने रोकी राजभवन की गाड़ियां, हंगामा बरपा, चार गिरफ्तार

Tue, 18 Jul 2017 09:42 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 18 Jul 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
toll employee stop the governor house cars
कल्याण सिंह।
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह से आज तीन दिन के दौरे पर कोटा जा रहें है। इससे पूर्व सोमवार राज्यपाल के काफिले की चार गाड़ियां जब जयपुर से कोटा जा रही थी तब उन्हें किशोरपुरा टोल प्लाजा पर रोक दिया। हालांकि राज्यपाल गाड़ी में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन




टोलकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने ना केवल आधे घंटे से अधिक गाड़ियों कोे रोककर रखा अपितु गाड़ियों में जा रहे सुरक्षाकर्मियों से अभद्रता भी की। इस काफिले में राज्यपाल की अशोक स्तंभ वाली गाड़ी भी सम्मलित थी।
विज्ञापन




 

toll employee stop the governor house cars
फाइल फोटो।

इस दौरान सुरक्षा​कर्मियों की टोल कर्मचारियों के साथ काफी बहस भी हुई। लेकिन जब गाड़ियों को निकलने नहीं दिया गया तो राजभवन के अधिकारियों से सम्पर्क किया गया।


इसके बाद राजभवन ने मुख्यमंत्री कार्यालय को इसकी सूचना दी। इसके बाद उच्च अधिकारीयों के फोन करने व स्थानीय पुलिस—प्रशासन के मौके पर पहुंचने के बाद गाड़ियों को रवाना किया गया। वहीं पुलिस ने राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में चार टोल ​कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है।


काफिले के प्रभारी महेन्द्र कुमार की रिपोर्ट पर मैनेजर अजीत सिंह, सुपरवाइजर रोहित, नरेन्द्र सिंह व गिरिराज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed