{"_id":"59f70d8b4f1c1b65548b9f3c","slug":"to-prevent-dengue-people-will-be-seen-film-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छर ने इतना किया परेशान कि अब यहां लोग देखेंगे फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छर ने इतना किया परेशान कि अब यहां लोग देखेंगे फिल्म
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 30 Oct 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा में बेकाबू हो रहे डेंगू रोग पर रोकथाम के लिए प्रशासनिक स्तर पर भले ही प्रयास किए जा रहे हों, लेकिन डेंगू रोगियों की तादाद में रोजाना इजाफा हो रहा है। ऐसे में अब प्रशासन ने पिक्चर हॉल का सहारा लेना भी मुनासिब समझा है।
जानकारी के अनुसार, आज जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अस्पतालों के अधीक्षकों के साथ बैठक लेकर बीमारी से सम्बंधित फीडबैक लिया। कलक्टर ने अधिकारियों को हर स्तर पर जाकर डेंगू को खत्म करने के निर्देश दिए। कलक्टर रोहित गुप्ता ने कहा कि खाली पड़े भूखंडों में भरे पानी को साफ करवाया जाएगा और जो व्यक्ति इस कार्य में बाधा पहुंचाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि वाहनों की बजाय अब पैदल फोगिंग करवाई जाएगी। साथ ही, डेंगू से बचाव और जागरूकता पर बनी फिल्म भी सिनेमाघर और अन्य माध्यमों से लोगों को दिखाई जाएगी।