फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   tiger spotted in sariska alwar rajasthan

सरिस्का में साथ दिखे बाघ-बाघिन, पर्यटकों के दिल हुए बाग बाग

Tue, 07 Mar 2017 02:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 07 Mar 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
tiger spotted in sariska alwar rajasthan
पर्यटकों ने कैद किया दुर्लभ नजारा - फोटो : amar ujala
अलवर के सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में मंगलवार सुबह दो बाघ सफारी ट्रैक पर घूमते दिखाई दिए जिसके बाद पर्यटक रोमांचित हो गए। थानागाजी इलाके के कर्ण का बास में सुबह करीब 11 बजे बाघ ST-2 व बाघिन ST-6 सफारी ट्रैक पर आराम से घूमते दिखाई दिए जिसके बाद पर्यटकों में बाघों की फोटो लेने और वीडियो लेने की होड़ मच गई।
विज्ञापन


आपको बता दें कि सरिस्का में अमूमन ही ऐसा बहुत कम होता है कि पर्यटकों को बाघ दिखाई दे जाए। आंकड़ों के मुताबिक सरिस्का में फिलहाल 14 बाघ है। सरिस्का उस समय चर्चाओं में आ गया था जब उसे पूरी तरह से बाघ विहीन घोषित कर दिया गया था ऐसे में रणथंभौर से बाघों को यहां विस्थापित किया गया जिससे प्रजनन के बाद बाघों की संख्या में  इजाफा हुआ।
विज्ञापन


सरिस्का राजस्थान के अलवर जिले में 850 वर्ग किलोमीटर में फैला एक खूबसूरत वन क्षेत्र है और जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। बाघों के अलावा भी सरिस्का में बहुत से दुर्लभ जानवर निवास करते हैं। वहीं माइग्रेटेड बर्ड्स भी यहां डेरा जमाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed