फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ticket distribution can be headache for bjp in rajasthan

पिता के बाद अब पुत्रों पर दाव लगाएगी भाजपा! ये होंगे चेहरे

Mon, 02 Oct 2017 01:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 02 Oct 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
Ticket distribution can be headache for bjp in rajasthan
BJP

वंशवाद के नाम पर कांग्रेस को घेरने वाली भारतीय जनता पार्टी पर भी इस प्रकार के आरोप लगते रहे हैं। राजस्थान में होने वाले उपचुनावों की घोषणा से पूर्व ही भाजपा पर टिकिट बंटवारे को लेकर वंशवाद व जातिवाद के आरोप लगने लगे हैं।

विज्ञापन



गौरतलब कि राजस्थान में अजमेर व अलवर की लोकसभा सीट व मांडलगढ़ की विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। जहां अजमेर में कांग्रेस एक बार फिर से पीसीसी अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सचिन पायलट पर दांव लगा सकती है।
विज्ञापन


वहीं भाजपा सांवरलाल जाट के बेटे रामस्वरूप लांबा को चुनावी मैदान में उतार सकती है। क्योंकि जातिगत वोटों के लिहाज से अजमेर लोकसभा क्षेत्र में गुर्जरों के बाद जाट मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के सामने अब ये रहेगी चुनौती

Ticket distribution can be headache for bjp in rajasthan
RSS-BJP

वहीं पिता के निधन की सहानुभूति भी लांबा के लिए फायदेमंद हो सकती है। लेकिन भाजपा य​दि लांबा को टिकिट देती है, तो वंशवाद की आवाज उस पर और हावी होगी।

वहीं अलवर लोकसभा क्षेत्र में भी भाजपा को कुछ इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि यादव बहुल इस क्षेत्र में राजस्थान के श्रम मंत्री जसवंत यादव अपने बेटे मोहित यादव के लिए टिकिट की मांग कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह को टिकिट दे सकती है। दोनों ही लोकसभा सीट पर भाजपा यदि उपरोक्त लोगों की टिकिट देती है तो आगामी चुनावों में वंशवाद का मुद्दा उसके लिए खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed