{"_id":"59630fb54f1c1be6538b4957","slug":"three-woman-dead-in-road-accident-near-bharatpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, तीन महिलाओं की मौत, डेढ़ दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, तीन महिलाओं की मौत, डेढ़ दर्जन घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 10 Jul 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
परिवहन विभाग बेलगाम चलने वाले वाहनों को रोकने में नाकामयाब रहा है। जिसका नतीजा है कि सड़क दुर्घटनाओं में दिनोंदिन इजाफा होता जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसा ही एक हादसा आज भरतपुर जिले की वैर तहसील में हुआ है। जहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि डेढ़ दर्जन महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना वैर के नजदीक एक गांव की है। आज सुबह हुए इस हादसे के बाद घायलों की गंभीर अवस्था में नजदीक के चिकित्सा केन्द्र ले जाया गया। लेकिन वहां से उन्हें भरतपुर के लिए रैफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
फिर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे के बाद सवाल उठ रहे है कि परिवहन विभाग की ओर से ट्रैक्टर ट्रॉली का उपयोग केवल कृषि कार्यों के लिए करने की अनुमति है।
उसमें बड़ी संख्या में महिलाएं कैसे सवार थीं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अनियंत्रित होकर वाहन चलने से इस क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।