{"_id":"597f4af94f1c1bf50e8b49b7","slug":"three-storey-house-collapses-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मंजिला मकान ढहा, मलबे में दबा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मंजिला मकान ढहा, मलबे में दबा परिवार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 31 Jul 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
kota
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा में आज शाम एक तीन मंजिला मकान ढहने से एक परिवार के तीन-चार लोग दब गए है। देर रात मलबे से एक युवती का शव मिल गया।
राजस्थान के कोटा के बोरखेड़ा थाना इलाके के अमृत नगर में यह हादसा आज शाम को हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त मकान में एक परिवार के तीन-चार लोग मौजूद थे। ये सभी उसमें दब गए। यह मकान पदम जैन का बताया जा रहा है। इस मकान में कुछ महीने पहले निर्माण हुआ था। प्रारंभिक तौर पर यह सामने आ रहा है कि खंभे कमजोर होने से यह मकान ढह गया।
सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी पहुंचे और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। सिविल डिफेंस की टीम, नगर निगम के कर्मचारी जेसीबी वाहनों से मलबा हटाने का काम जारी है। इस बीच रात करीब 8:30 बजे मलबे से एक युवती की लाश मिली है। मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है।