{"_id":"592beeea4f1c1bd270bdabd1","slug":"three-people-of-same-family-died-in-a-road-accident-another-died-with-heart-attack-in-rajsamand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में गई बेटी,पोते और नातिन की जान,सदमें से पिता की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में गई बेटी,पोते और नातिन की जान,सदमें से पिता की भी मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 29 May 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजसमंद में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर सुनने के बाद घर के एक सदस्य को हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक राजसमंद के भीम इलाके में गंगाजी का गुढ़ा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई जिसके बाद कार में सवार कुचामन निवासी उर्मिला उनकी बेटी अजमेर निवासी प्रियंका और मकराना नागौर के रहने वाले रवि की मौत हो गई जबकि उसके पिता गोपाल गंभीर रुप से घायल हो गए जिनका उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रियंका के नाना नटवरलाल को भी हार्ट अटैक आ गया जिससे उनकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार के चारों लोग अहमदाबाद से मकराना की ओर जा रहे थे। हार्ट अटैक से मरने वाले नटवरलाल मृतका उर्मिला के पिता थे और प्रियंका उनकी नातिन थी जबकि गंभीर रुप से घायल गोपाललाल व्यास उनका पुत्र था और मृतक रवि उनका पोता। बताया गया कि नटवरलाल घर में हुई इतनी बड़ी त्रासदी को झेल नहीं पाए जिसके बाद शौच करते समय उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी वहीं मौत हो गई।