फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three people, including two schoolchildren, died due to fog

कोहरे के कारण रोडवेज बस और जीप की भिडंत, दो स्कूली छात्रों सहित तीन लोगों की मौत

Wed, 06 Feb 2019 07:03 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 06 Feb 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
Three people, including two schoolchildren, died due to fog
रोडवेज बस और ट्रक में हुई टक्कर - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के नागौर जिले के मारोठ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह धुंध के कारण एक रोडवेज बस और जीप की आमने सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि सीकर से नावां की तरफ जा रही रोडवेज बस की महाराजपुरा गांव के बस स्टैंड के पास सामने से आ रही एक जीप से भिडंत हो गई।

विज्ञापन


 टक्कर के बाद जीप एक खाई में जा गिरी जिससे उसमें सवार नारायण राम जाट :65: और नंदाराम मेघवाल :16: की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल हर्षना जाट :13: की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जीप में चालक, बुजुर्ग और चार स्कूली छात्र भी सवार थे। हादसे में जीप चालक सहित दो अन्य छात्र भी घायल हो गये।
विज्ञापन


घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह ने बताया कि रोडवेज बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना के बाद बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed