{"_id":"5942518e4f1c1bed188b45f1","slug":"thousands-of-farmer-attended-rally-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: उदयपुर में रैली के बाद के महापड़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: उदयपुर में रैली के बाद के महापड़ाव
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 15 Jun 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर में किसान रैली
- फोटो : amar ujala
भारतीय किसान संघ के आह्वान पर उदयपुर का संभागस्तरीय किसान महापड़ाव चेतक सर्किल स्थित संभाग कार्यालय पर बृहस्पतिवार से शुरु हुआ। इससे पहले किसानों ने शहर में रैली निकाली।
करीब पांच सौ किसानों की इस रैली में उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ आदि जिलों के लोग शामिल हुए। रैली देहलीगेट से रवाना होकर कोर्ट चौराहा होते हुए चेतक सर्किल पहुुंचकर सभा में बदल गई।
यहां पर आयोजित सभा को प्रांत अध्यक्ष परथालाल डांगी अन्य किसान नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि महापड़ाव अनिश्चितकालीन है और इसमें रोजाना एक हजार किसान शामिल होंगे।
विज्ञापन
भारतीय किसान संघ चित्तौड़ प्रांत के महामंत्री प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने, विद्युत नीति में किसान हित को ध्यान में रखते हुए बदलाव करने, जीएम बीज (सरसों सहित) को प्रतिबंधित करने, हर खेत में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था और कृषि उत्पाद का लागत के आधार पर समर्थन मूल्य घोषित कर सरकारी खरीद करने की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है।