{"_id":"5a5af9184f1c1be6408b4c76","slug":"thousands-of-birds-die-from-kite-flying-in-rajasthan-on-makar-sankranti","type":"story","status":"publish","title_hn":"वो काटा-वो मारा का शोर, बेजुबान परिंदों पर पड़ रहा है भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वो काटा-वो मारा का शोर, बेजुबान परिंदों पर पड़ रहा है भारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
मांझे से घायल कबूतर
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति के मौके पर प्रदेश की राजधानी जयपुर में आज पतंगबाज अपने पूरे जोश पर है। सुबह से ही वो काटा-वो मारा का शोर गूंज रहा है, लेकिन पतंगबाजी का यह शौक बेजुबान परिंदों पर भारी पड़ रहा है।
मांझे की तेज धार से कटकर परिंदें घायल हो रहे हैं। राजधानी जयपुर में स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से कई स्थानों पर इनके इलाज की व्यवस्थाएं भी की गई है। सांगानेरी गेट स्थित शहर के एकमात्र पक्षी चिकित्सालय में मांझे की धार से कटकर आने वाले परिंदों का सिलसिला सप्ताहभर पहले से शुरू हो गया है, लेकिन दो-तीन दिन में तो यहां इनकी संख्या बढ़ गई। मिली जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिन में यहां सौ से अधिक कबूतर, आधा दर्जन चील जख्मी हालात में पहुंचे है।
स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से जलेबी चौक, रामनिवास बाग, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार में सांगानेरी गेट के पास रेस्क्यू काउंटर बनाए गए है। जहां इन घायल परिंदों को देखरेख के लिए लिया जा रहा है। मांझे की धार से कटकर बड़ी संख्या में परिंदें मर जाते है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुबह और शाम को पंतगबाजी पर रोक भी लगा रखी है, लेकिन पतंगबाजी के जोश के सामने ये रोक बेअसर साबित हो रही है।