{"_id":"59e373fb4f1c1bcd538b7b57","slug":"this-leader-of-bjp-who-have-spoken-about-election-defeat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार पर ये क्या बोल गए बीजेपी नेता, जानकर चौंक जाएंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार पर ये क्या बोल गए बीजेपी नेता, जानकर चौंक जाएंगे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 15 Oct 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
अशोक परनामी
पंजाब के गुरदासपुर में हुए उपचुनावों में लोकसभा सीट हारने के सवाल पर बीजेपी के ये बड़े नेता आज ऐसा बोल गए जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। उन्होंने चुनाव हारने के पीछे अकाली दल के प्रति लोगों में आक्रोश को बताया। ऐसा राजस्थान बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष ने बोला है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी आज जोधपुर दौरे पर रहे। परनामी ने जोधपुर शहर जिला कार्यसमिति और जोधपुर ग्रामीण जिला कार्यसमिति की बैठक में शिरकत कर कार्यकर्ताओं में चुनावी जीत का मंत्र फूंका। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता में परनामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से आगामी चुनाव के लिए तैयार है। गुरदासपुर में हुए उपचुनावों में लोकसभा सीट हारने के सवाल पर परनामी ने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल का गठबंधन है और अकाली दल के प्रति लोगों में आक्रोश है। इसी के चलते भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व भाजपा और अकाली दल के गठबंधन को लेकर गंभीरता से विचार कर रहा है। वहीं प्रदेश में पुलिसकर्मी द्वारा सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दिए जाने के सवाल पर परनामी ने कहा कि सरकार संवेदनशील है और हर स्तर पर वार्ता को तैयार है। साथ ही, कहा कि किसी भी तरह की अनुशासनहीनता को सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।