{"_id":"593149504f1c1b7508bdcc53","slug":"this-favored-rps-officer-confronted-with-panther-in-alwer-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल की जान बचाने के लिए पैंथर से भिड़ा पुलिस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल की जान बचाने के लिए पैंथर से भिड़ा पुलिस अफसर
Updated Fri, 02 Jun 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
भिवाड़ी उपाधीक्षक सिद्दांत शर्मा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर जिले में तैनात आरपीएस आॅफिसर सिद्धांत शर्मा ने हिम्मत दिखाते हुए कांस्टेबल पर झपटे पैंथर का सामना किया। उनके सामने जब पैंथर ने कांस्टेबल पर हमला किया, तो वे खुद पैंथर से जा भिड़े। पैंथर ने उन्हें व कांस्टेबल दोनों को घायल कर दिया। एसपी अलवर राहुल प्रकाश ने आॅफिसर सिद्धांत शर्मा को महानिदेशक पुलिस मनोज भट्ट द्वारा पुरूस्कृत करने की अनुशंसा की है।
दरअसल, गुरुवार को एक आदमखोर पैंथर अलवर बाईपास रोड पर सेन्ट्रल एक्साईज ऑफिस के पास स्थित एक खुले गोदाम में घुस गया। इसकी सूचना मिलने पर भिवाड़ी उपाधीक्षक के पद पर तैनात आरपीएस सिद्दांत शर्मा अपने सर्किल के पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस कन्ट्रोल रूम अलवर से बात कर सरिस्का अलवर से वन विभाग की रेस्क्यू टीम भेजने के निर्देश दिए। रेस्क्यू के दौरान पैंथर ने कांस्टेबल सुधीर कुमार पर हमला किया, तो सिद्धांत छुड़ाने के लिए पैंथर पर डंडे के सहारे भिड़ गए। फिर पैंथर ने कांस्टेबल को छोड़ सिद्धांत पर ही हमला कर दिया। उनके सीने, पेट और पीठ पर पंजों से गहरे घाव हो गए।
वन विभाग की रेस्क्यू टीम को मौके पर पहुचंने से पहले पैंथर इधर-उधर भागने लगा। पैंथर को आबादी क्षेत्र में जाने से रोकने के लिए सिद्धांत और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी राजेंद्र प्रसाद खोथ ने भिवाड़ी फेज-3, चौपानकी, टपूकड़ा, खुशखेड़ा पुलिस थानों का जाब्ता भी बुलवा लिया।

सिद्धांत ने यूं किया पैंथर का सामना
सीओ सिद्दांत शर्मा
- फोटो : Vishnu Sharma
पैंथर के रेस्क्यू के दौरान सरिस्का से रेस्क्यू टीम प्रभारी रेन्ज ऑफिसर शंकर सिंह शेखावत, वन रक्षक हेमन्त सिंह तंवर तथा रामकरण चालक रेस्क्यू संसाधनों के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान सैंकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुई भीड़ को पुलिस ने समझा कर दूर हटवाया।
रेस्क्यू टीम खूंखार पैंथर को ट्रैंक्यूलाईज करने की कोशिश कर रही थी, तभी पैंथर अचानक आक्रामक होकर दीवार फांदकर बाहर आया और उसने पुलिस कांस्टेबल सुधीर कुमार पर हमला कर उसे नीचे गिरा दिया। यह देखकर वहां मौजूद सिद्धांत शर्मा दौड़े और पैंथर पर लाठी से जोरदार प्रहार किए और कांस्टेबल सुधीर की जान बचा ली।
लेकिन खूंखार पैंथर ने सीओ सिद्धांत शर्मा पर हमला कर दिया और वहां से भाग निकला। हमले में सिद्धांत के बाएं कन्धे, सीने, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर जख्म हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यदि सिद्धांत तत्काल पैंथर पर लाठी से वार नहीं करते, तो कांस्टेबल सुधीर की जान भी जा सकती थी।

एेसे डटे रहकर पुलिस का बढ़ाया मनोबल
पिंजरे में बन्द बेहोश पैंथर
- फोटो : Vishnu Sharma
एसपी राहुल प्रकाश ने बताया कि सीओ सिद्धांत शर्मा की पैंथर से मुठभेड़ देख कांस्टेबल सूरजभान व मनदीप सिंह भी मौके की ओर दौड़़े। पैंथर ने भागते वक्त कांस्टेबल सूरजभान पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद सीओ शर्मा और दोनों कांस्टेबलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
उधर, लंबी मशक्कत के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम ट्रेंक्यूलाईज कर पैंथर को बेहोश कर अपने कब्जे में लेने में कामयाब रही और उसे पिंजरे में बन्द कर अलवर के लिए रवाना हो गई।
एसपी राहुल प्रकाश के मुताबिक इस रेस्क्यू आॅपरेशन के दौरान सिद्धांत शर्मा ने न सिर्फ अपनी पूरी पुलिस टीम का मनोबल बढ़ाया, बल्कि रेस्क्यू ऑपरेशन में सबसे आगे डटे रहे।
इसी तरह, अन्य दोनों कांस्टेबल सूरजभान और मनदीप सिंह ने भी बहादुरी व साहस का परिचय दिया।