फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   This district collector running 16 kms for good rain in your district

कलक्टर ने की 16 किलोमीटर की पदयात्रा,पहुंचे गणेश मंदिर और मांगी ये मन्नत

Wed, 16 Aug 2017 07:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 16 Aug 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
This district collector running 16 kms for good rain in your district
मंदिर जाते कलक्टर और अन्य लोग - फोटो : amar ujala
कलक्टर ने अपने सरकारी आवास से पदयात्रा शुरू की और फिर 16 किलोमीटर पैदल चलने के बाद पहुंचे विश्व प्रसिद्ध गणेशजी के मंदिर में। यहां पहुंच कर उन्होंने जिले में अच्छी बारिश के लिए मन्नत मांगी। 
विज्ञापन



राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के कलक्टर के.सी.वर्मा आज जिले में अच्छी बारिश की मनोकामना लिए अपने आवास से रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर तक 16 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर चले। रणथम्भौर गणेश मंदिर तक करीब साढ़े तीन घण्टे में तय की पैदल यात्रा का राहगीरों ने भी स्वागत किया। लोगों ने खुले मन से कलक्टर की तारीफ की और कहा कि वे काफी संवेदनशील हैं।
विज्ञापन

टालने के बाद फिर किया निर्णय

This district collector running 16 kms for good rain in your district
कलक्टर और अन्य लोग
जानकारी के अनुसार, इस साल सवाई माधोपुर में बारिश कम हुई है। ऐसे में चिंतित कलक्टर वर्मा ने रणथम्भौर गणेश से जिले में अच्छी बरसात होने की मनोकामना की थी, जो बारिश लेकर आई। इसके चलते उन्होंने 9 अगस्त को इस तरह की पदयात्रा करने के लिए कहा। इसी दौरान बारिश आने से उन्होंने इसे उस दिन के लिए टाल दिया और निर्णय लिया कि वे अगले बुधवार को पदयात्रा पूर्ण करेंगे। जिसके बाद आज उन्होंने ऎसा ही किया।

जिला कलक्टर के.सी. वर्मा ने गणेश मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कहा कि अच्छी बारिश, अच्छी फसलों और जिले के वैभव में बढ़ोत्तरी के लिए उन्होंने आज जिला पुलिस अधीक्षक मामनसिंह सहित अन्य लोगों के साथ गणेश मंदिर में ढोक लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed