{"_id":"59db4dd34f1c1b7a548b6713","slug":"this-daughter-reached-with-a-message-to-save-daughter-on-a-bike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केन्द्रीय मंत्री की बेटी समझकर BJP वाले पहुंचे स्वागत करने, फिर हुआ ये खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन्द्रीय मंत्री की बेटी समझकर BJP वाले पहुंचे स्वागत करने, फिर हुआ ये खुलासा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 09 Oct 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
मोक्षा जेटली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां जब एक बेटी बाइक पर सवार होकर पहुंची तो ये अफवाह फैल गई कि वह केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली की बेटी है। ये सुनते ही काफी संख्या में लोग उसका स्वागत करने पहुंच गए।
मामला राजस्थान के डूंगरपुर जिले में आने वाले बिछीवाड़ा से जुड़ा है। दरअसल यहां होशियारपुर से बाइक पर सवार होकर मोक्षा जेटली बीते दिन पहुंची। करीब 4500 किलोमीटर की दूरी तय कर जब ये बेटी यहां पहुंची तो उनके नाम के आगे जेटली जुड़ा होने पर लोगों ने समझा कि वह केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली की बेटी है। जब ये अफवाह आसपास के इलाके में फैली तो भाजपा से जुड़े काफी लोग मोक्षा का स्वागत करने के लिए रतनपुर बॉर्डर पर पहुंच गए। हालांकि, मोक्षा ने इस बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि वह केवल बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने की मुहिम को लेकर बुलेट पर भारत भ्रमण के लिए निकली हैं।

ये है मकसद इस यात्रा का
डेमो इमेज
मोक्षा जेटली ने बताया कि उनकी यह बुलेट पर यात्रा लेह लद्दाख से शुरू हुई जो कन्याकुमारी पहुंचकर पूरी होगी। मोक्षा ने बताया कि आज के समाज में महिलाओं के प्रति पुरुष प्रधान समाज की सोच है कि महिलाएं कमजोर होती हैं। उनकी इसी सोच को बदलने का मकसद लिए वे बाइक पर निकली हैं। उनका उद्देश्य है कि देश की हर बेटी पढ़े और देश—परिवार का नाम रोशन करे। उनका कहना था कि राजनीति से उनकी मुहिम का कोई सरोकार नहीं है और ना ही वे किसी पार्टी की सोच से इत्तफाक रखती हैं। मोक्षा के खुद की एक बेटी है।