फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   thief caught stealing money from donation box in a temple in dausa

मंदिर की दानपेटी को हाथ लगाया तो पेड़ से बांधकर पीटा,जख्मों पर रगड़ी मिर्च

Sun, 04 Jun 2017 02:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 04 Jun 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
thief caught stealing money from donation box in a temple in dausa
पेड़ से बंधे चोर की पिटाई करता एक व्यक्ति - फोटो : amar ujala
दौसा के बांदीकुई में स्थित प्रतिष्ठित नृसिंह मंदिर में शनिवार को मंदिर की दानपेटी से पैसे चुराने की आशंका के चलते एक युवक की जमकर पिटाई की। उसे पेड़ से बांध दिया और फिर उसके घावों पर लाल मिर्च डाली गई। 
विज्ञापन


ये युवक इस प्रताड़ना से चीखता चिल्लाता रहा। मिली जानकारी के अनुसार, नृसिंह मंदिर में दानपेटी के पास युवक को देख पुजारी ने टोका। उसे लगा की युवक वहां चोरी करने के इरादे से दानपेटी को हाथ लगा रहा है। पुजारी का हो—हल्ला सुनकर वहां मौजूद भक्तों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद सबने मिल कर पहले उसकी धुनाई की। 
विज्ञापन


इसके बाद से जंजीरों से एक पेड़ के बांध दिया और फिर उसकी पिटाई की गई। ये युवक लहुलुहान हो गया। बात यहां नहीं रुकी। कोई लाल मिर्च लेकर आया और फिर पिटाई से घायल युवक के जख्मों पर छिड़क दिया। इससे वह कराहा उठा। देखने में शख्स मानसिक विक्षिप्त लग रहा था जो पूछे जाने पर भी अपनी पहचान नहीं बता पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जब चोरी के आरोपी शख्स से पूछताछ की तो उसको अपना नाम पता कुछ भी नहीं पता था। जबकि मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बताया कि वो शख्स चोरी के इरादे से मंदिर परिसर में दाखिल हुआ था वहीं मंदिर परिसर में मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि वो सिर्फ दानपेटी को हाथ लगा रहा था। 


इस घटना के वायरल हुए वीडियो में मंदिर के पुजारी उमेश दास और एक अन्य शख्स गिरिराज मानसिक रुप से विक्षिप्त को डंडो से पीट रहे हैं और इसी आधार पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में यह भी पाया गया है कि पीड़ित को डंडो से पीटने के बाद उसके जख्मों पर लाल मिर्च भी रगड़ी गई। पुलिस ने पीड़ित शख्स को जयपुर के मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed