{"_id":"59c230974f1c1b30688b5854","slug":"these-products-will-not-be-sold-at-the-dairy-booth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेयरी बूथ पर अब नहीं बिकेंगे ये प्रोडक्ट्स, कोर्ट ने लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी बूथ पर अब नहीं बिकेंगे ये प्रोडक्ट्स, कोर्ट ने लगाई रोक
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 20 Sep 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान हाईकोर्ट ने डेयरी बूथों पर किसी भी तरह की कुकिंग कर बिकने वाली खाद्य सामग्री पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अदालत ने सिगरेट व तबांकू उत्पाद के बेचान पर भी पाबंदी लगाते हुए कियोस्क के बाहर सामान रखने पर रोक लगाई है।
अदालत ने डेयरी और राज्य सरकार की ओर से स्वीकृत पदार्थों की बिक्री की छूट दी है। मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नान्द्रजोग और न्यायाधीश डीसी सोमानी की खंडपीठ ने यह आदेश कौस्तुभ दाधीच की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।
याचिका में कहा गया कि डेयरी उत्पाद बेचने के लिए आरसीडीएफ की ओर से अधिकार पत्र जारी किया जाता है। वहीं नगर निगम बूथ के लिए जगह देती है। नियमानुसार इन बूथों पर केवल डेयरी उत्पादों की बिक्री ही की जा सकती है। इसके बावजूद भी शहर में बड़े पैमाने पर बूथ संचालक गैर डेयरी उत्पादों के साथ-साथ तंबाकू उत्पाद भी बेच रहे हैं। इन बूथों पर बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थ बिकते हैं। इसके साथ ही बूथ के बाहर सामान रखने से यातायात के संचालन में भी व्यवधान पैदा होता है। जिस पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने बूथ में कुकिंग कर बनाए प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगा दी है।

ये भी कहा कोर्ट ने
court
साथ ही, कोर्ट ने कहा कुकिंग किए गए खाद्य सामग्री, सिगरेट, बीड़ी और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर भी रोक रहेगी। हाईकोर्ट ने कहा कि डेयरी बूथ पर केवल सरस प्रोडक्ट, पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक, चायपत्ती और आटे के अलावा अन्य कोई सामान नहीं रखा जाए। कोर्ट ने डेयरी बूथ के बाहर भी सामान रखने पर पाबंदी लगा दी है।