फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   These prisoners locked in jail will now be hearing

कैदियों की होगी सुनवाई, दो बैंच होंगी गठित

Fri, 15 Sep 2017 07:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 15 Sep 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
These prisoners locked in jail will now be hearing
देश में बढ़ते मुकदमों के अम्बार और जेलों में लम्बे समय से विचाराधीन मामलों में बंद कैदियों से जुड़े मामलो पर शीघ्र निवारण करने के उद्देश्य से अब न्यायपालिका ने पहल की है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नन्द्राजोग ने आज हाईकोर्ट में दो बैंच गठित कर सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, गरीब अभियुक्तों को न्याय देने के लिए यह पहल शुरू हुई है। कल पहली बार दो बैंच गठित की जा रही हैं। राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश गोपालकृष्ण व्यास कोर्ट संख्या तीन में सुनवाई करेंगे। इसके लिए वाद सूची भी जारी की गई है जिसमें 14 मुकदमें सूचीबद्ध हैं। वही न्यायाधीश मनोज गर्ग कोर्ट संख्या 13 में सुनवाई करेंगे और उनकी कोर्ट में 12 मुकदमें सूचीबद्ध किए गए हैं। राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के न्याय मित्र कल पैरवी करेंगे। ऐसे में जेल काट रहे निर्धन अभियुक्तों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed