फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   these horrible scenes shows conditions of government hospitals

सबसे बड़े अस्पताल के ऐसे हाल,मरीजों को दिखाने के लिए गोद में उठाकर ले जाते हैं परिजन

Tue, 12 Sep 2017 08:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 12 Sep 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
these horrible scenes shows conditions of government hospitals
एक मरीज को गोद में उठाकर ले जाता परिजन - फोटो : amar ujala
सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं वैसे तो भगवान भरोसे ही रहती है लेकिन जिनके भरोसे मरीज यहां आते है उन तक पहुंचने के लिए मरीजों को गोद में बैठकर आना पड़ रहा है। ऐसा ही नजारा इन दिनों अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में देखने को मिल रही है जहां व्यवस्थाएं बद से बदतर होती जा रही है। आपातकालीन विभाग में आने वाले लोग अपने परिजनों को स्वयं ही उठाकर ले जा रहे हैं, यहां पर ट्राॅलीमैन तक मौजूद नहीं रहते, इससे मरीजों को और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में आने वाले रोगियों को इलाज लेने में भी खासा परेशान होना पड़ रहा है। बता दें कि अस्पताल प्रशासन ने तीन ट्राॅलीमैन की डयूटी आपातकालीन विभाग के बाहर लगा रखी है लेकिन एक भी ट्राॅलीमैन यहां नजर नहीं आता।
विज्ञापन


आपातकालीन परिस्थिति में आने वाले लोगों को स्वयं ही गोद में उठाकर या ट्राॅली खींचकर ले जाना पड़ता है। इस संबंध में जब जानकारी जुटाई गई तो सामने आया कि स्वयं अस्पताल अधीक्षक डाॅ.विनय कुमार मल्होत्रा ही इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके चलते यहां पोपाबाई का राज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed