फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   These elderly women become brothers brother

अपनों ने ठुकराया, कलक्टर के रूप में मिला भाई

Sun, 06 Aug 2017 07:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 06 Aug 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
These elderly women become brothers brother
राखी बांधती बुजुर्ग महिला - फोटो : amar ujala
अपनो ने उन्हें ठुकरा दिया, लेकिन जब कलक्टर ने कहा कि वे उनके भाई है तो वृद्धाओं की आंखें नम हो गई और उन्होंने कलक्टर की कलाई पर राखी बांधी। 
विज्ञापन


अजमेर के जिला कलक्टर गौरव गोयल ने अपनों के ठुकराए वृद्धजनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। कलक्टर गोयल ने परिवार सहित अपना घर में वक्त बिताया। इससे वृद्धजनों की आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े। अपना घर आश्रम में ऐसे वृद्ध रहते हैं जो अपनों के द्वारा ठुकराए हुए हैं या किसी मजबूरी के कारण यहां रहते हैं। 


गोयल ने यहां सभी वृद्ध महिलाओं से राखी बंधवाई और उन्हें मिठाई खिलाकर उनके दुख-दर्द जाने। इस दौरान कई वृद्ध उनका अपनत्व देखकर रो उठे। उन्होंने गोयल और उनके परिवार को आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान पूर्व उपमहापौर सोमरत्न आर्य भी मौजूद थे। आर्य ने बताया कि कलक्टर ने यहां और बेसहारा बुजुर्गों को रखा जा सके इसके लिए अतिरिक्त व्यवस्था करवाने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed