{"_id":"59f415ce4f1c1bda538b976b","slug":"there-was-no-quarrel-between-me-and-sunil-grover-kapil-sharma","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन दिनों चाहकर भी नहीं हंस पा रहा था कॉमेडी का ये किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन दिनों चाहकर भी नहीं हंस पा रहा था कॉमेडी का ये किंग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
कपिल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं सुनील ग्रोवर को बहुत प्यार करता हूं, एक बार वो खुद ये कह दे कि मैंने उसे जूता मारा तो मैं ये देश छोड़कर चला जाउंगा, ये कहना है एक्टर- कॉमेडियन कपिल शर्मा का।
कपिल ने अपने फिल्म फिरंगी के प्रमोशन के दौरान हुई बातचीत में कहा कि हमारे बीच जो हुआ वो तो बहुत ही कम हुआ था। खबरों या मीडिया में उसे बढ़ा चढ़ाकर बताया गया। सही बताएं तो मैं खुद सुनील से इस बारे में बात करना चाहता था। वैसे उस दिन मेरा झगड़ा सुनील से हुआ भी नहीं था। बात चंदन के साथ हुई थी जो मेरा बचपन का दोस्त है। हमने कई साल साथ पढ़ाई की है। मैं तो हमेशा से कहता हूं कि सुनील एक बेहतरीन एक्टर ही नहीं बल्कि अच्छे इंसान भी है।
कपिल ने कहा वो दिन मेरे लिए भी काफी मुश्किल थे। तब मुझे समझ नहीं आ रहा था जो लोग मेरी बातों पर हंसते थे। जो मुझे प्यार दे रहे थे, उनके मन में मेरे लिए इस तरह की नफरत कैसे आ गई। मैं कुछ समझ ही नहींपा रहा था। मैं खुद भी हंसने की कोशिश करता लेकिन हंस नहीं पाता। कुछ दिन ऐसे भी रहे थे जब मैं अकेला कमरे में रहा। मैंने कई बार हंसने खिलखिलाने की कोशिश की, पर मैं ऐसा नहीं कर पाया।

इसलिए खास है कपिल की फिरंगी
कपिल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
कपिल शर्मा अपनी आगामी फिल्म फिरंगी के प्रमोशन के लिए मेहनत कर रहे हैं। कपिल शर्मा की 'फिरंगी' साल 1920 की एक पीरियड ड्रामा है। इस फिल्म का निर्देशन राजीव ढींगरा ने किया है, जो 24 वंबर को रिलीज होगी। फिल्म में कपिल के साथ इशिता दत्ता और मोनिका गिल हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया उसमें कपिल एक अंग्रेज के लात मारते नजर आ रहे हैं।
कपिल की पहली फिल्म किस किस को प्यार करूं 2015 में आई थी।
कपिल शर्मा का 'द कपिल शर्मा शो' सबसे ज्यादा टीआरपी हासिल करने वाले शो में था। अपनी साथी कलाकार सुनील ग्रोवर के साथ झगड़ा होने के बाद कपिल के शो की टीआरपी गिरने लगी थी। उधर बताया गया कि कपिल की खराब तबीयत के कारण इस शो को बंद किया जा रहा है।