{"_id":"58ddc9b54f1c1b7b7563dae0","slug":"there-is-no-decision-about-privilege-motion-in-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई वोल्टेज ड्रामा, नहीं आया विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई वोल्टेज ड्रामा, नहीं आया विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर निर्णय
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
रमेश मीणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा बजट सत्र का अखिरी दिन हाई वोल्टेज ड्रामे के नाम रहा, जिसमें कांग्रेस विधायक रमेश मीणा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव को लेकर काफी हंगामा हुआ।
विज्ञापन
सदन में मीणा के खिलाफ आए प्रस्ताव पर आसन ने फैसला सुरक्षित रख लिया। जबकि कांग्रेस के मुख्य सचेतक गोविंद सिंह डोटासरा के संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव का आसन ने अस्वीकार कर दिया। दरअसल 28 मार्च की सदन कार्रवाई को आसन ने फ्रीज कर दिया था। लेकिन विधायक मीणा पर आरोप है कि उन्होंने सदन कार्रवाई की जानकारी को उजागर किया। इसी पर गुरुवार को संसदीय कार्य मंत्री राठौड़ ने सदन में मीडिया में मीणा की ओर से दी गई जानकारी के सबूत पेश किए व विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव रखा। जिसे आसन ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद प्रस्ताव पर बहस हुई और फैसला सुरक्षित रख लिया गया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के मुख्य सचेतक की ओर से इस बात का सबूत दिया गया कि विधायक रमेश मीणा ने मंत्री किरण माहेश्वरी पर 28 मार्च को जो व्यक्तिगत आरोप लगाए थे उसका नोटिस दिया गया था। जबकि सत्तापक्ष की ओर से इस बात का सबूत दिया गया कि मंत्री को इस प्रकार का कोई नोटिस नहीं मिला है। इस पर भी सदन ने कोई निर्णय नहीं दिया। गौरतलब है गुरुवार को कांग्रेसी विधायकों के हंगामे के चलते सदन की कार्रवाई स्थगित भी करनी पड़ी थी।
विज्ञापन