फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The woman said, who finally cut her hair

पीहर आई इस महिला की चोटी आखिर किसने काटी, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 05 Aug 2017 05:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 05 Aug 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
The woman said, who finally cut her hair
- फोटो : amar ujala
पीहर आई महिला की चोटी काटने के मामले में सच सामने आ गया है। खुलासा भी चौकाने वाला रहा।
विज्ञापन


दरअसल, मामला राजस्थान के धौलपुर जिले में बाड़ी थाना इलाके से जुड़ा हुआ है। यहां दो दिन पहले अपने पीहर आई एक महिला की चोटी गई थी। इसके बाद यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई अपने-अपने तरीके से चोटी काटने वाले भूत की कहानियां बयां कर रहा था।

सूचना पर मौके पर बाड़ी थाना पुलिस भी पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही लोग वही शिकायते करने लगे कि कोई अदृश्य शक्ति उनके यहां महिलाओं के बाल काट रही है। इससे कस्बे में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसके बाद जब भीड़ को हटाकर थाना प्रभारी रमेश तंवर ने महिला से पूछताछ की तो उसने अपने बयान में बताया कि उसने खुद ही पत्थर से रगड़कर अपने बाल काट लिए।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि महिलाओं के बाल कटने की घटनाओं से उसे डर लग रहा था। ऐसे में उसने ही खुद के बाल काट लिए। इसके पीछे उसका तर्क ये भी था कि चोटी काटने के बाद हर कोई उसकी बात सुनेगा और ससुराल में भी कोई उसे तंग नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश के जोधपुर, बीकानेर और बाड़मेर से शुरू हुई चोटी काटने की अफवाहें अब दिल्ली, उत्तरप्रदेश और हरियाणा तक पहुंच चुकी है। हर कोई इन घटनाओं को लेकर भूतों की कहानी कह रहा है।

एक कहानी ये भी रही, चोटी काटने के पीछे, जानें...

The woman said, who finally cut her hair
कोटा में बालिका से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
इससे पहले कोटा जिले के प्रेम नगर इलाके में भी एक बालिका की चोटी कटने के मामले के बाद ऐसा ही सच सामने आया था। यहां भी उगंता कुशवाह ने खुद ही अपनी चोटी काट ली थी।

दरअसल बालिका अपने स्कूल में बच्चों द्वारा बालों पर कमेंट कसे जाने से परेशान थी। दूसरे बच्चे उसे चिढ़ाते थे ऐसे में उसने एक कहानी बनाई और चोटी काट ले जाने की अफवाह का सहारा लिया। प्रशिक्षु आरपीएस सीमा चौहान ने यहां बालिका से कई घंटों तक बारीकी से पूछताछ की, तब जाकर उसने आखिरकार अपनी चोटी काटने की बात कबूली थी।

जोधपुर के लोहावट में भी एक महिला ने कहा था कि उसके बाल काट लिए गए हैं। बाद में इस महिला ने राज उगला कि उसका पति करीब एक महीने से घर नहीं लौट रहा था। इसलिए उसे बुलाने के लिए उसने बाल काट लिए और फिर रात को किसी व्यक्ति द्वारा आकर बाल काटने की अफवाह फैला दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed