{"_id":"591d70a74f1c1bd520f23e10","slug":"the-special-galley-will-start-from-today-in-the-hawa-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवामहल में शुरू हुई खास गैलेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवामहल में शुरू हुई खास गैलेरी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 May 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
हवामहल में प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
विश्व संग्रहालय दिवस पर बृहस्पतिवार को जयपुर के प्रसिद्ध हवामहल पर पर्यटकों को एक खास सौगात दी गई। इस खास मौके पर पर्यटकों के लिए 22 दुर्लभ पाषाण मूर्तियों की गैलेरी की शुरुआत की गई। हवामहल अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने बताया कि विश्व संग्रहालय दिवस हमारे लिए बेहद खास है। इस मौके पर हमने हवामहल आने वाले पर्यटकों का तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्हें माला भी पहनाई। पर्यटकों को निशुल्क भ्रमण की रियायत दी गई है। इसके साथ ही सुबह से ही राजस्थानी लोग संगीत यहां बजाया जा रहा है, जिससे पर्यटकों को अच्छा महसूस हो। शहनाई वादन से उनका स्वागत किया जा रहा है।
चंचलानी ने कहा कि हमने एक नई गैलेरी बनाई है, जिसमें पुरामहत्व के करीब 22 पाषाण ओब्जेक्ट्स को रखा गया है। इसमें प्रतिमाएं भी शामिलहैं। यह पर्यटकों के लिए देखने लायक हैं। हवामहल आने वाले सैलानियों को प्राचीन मूर्तियों और वाद्य यंत्रों का कलेक्शन एक साथ देखने का मौका मिला।