{"_id":"598acbce4f1c1b5f138b46d0","slug":"the-shopkeepers-were-selling-fake-ghee-in-jaisalmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन शहरों में होती थी, इस फैक्ट्री में बने मिलावटी घी की सप्लाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा दर्जन शहरों में होती थी, इस फैक्ट्री में बने मिलावटी घी की सप्लाई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 09 Aug 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
जैसलमेर में कार्रवाई करने पहुंची पुलिस और जब्त घी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती इलाके के एक छोटे से कस्बे में स्थित मिलावटी घी की फैक्ट्री से माल की सप्लाई आधा दर्जन से अधिक जिलों में हो रही थी।
खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बीकानेर के नाल एरिया में मिलावटी देशी घी बनाने की फैक्ट्री में दबिश दी। जांच के दौरान सामने आया कि इस फैक्ट्री में तैयार घी की सप्लाई बीकानेर के विभिन्न इलाकों समेत जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, जालोर व जोधपुर में होती थी।
इसके बाद टीम ने और भी जगह दबिश दी। गंगाशहर स्थित चौधरी कॉलोनी में भारी मात्रा में खुला घी और रैपर जब्त किए गए। जैसलमेर में गडीसर चौराहे के समीप स्थित एक किराणा स्टोर को सीज कर दिया। यहां से पुलिस ने घी के कर्टन जब्त किए हैं। हनुमानगढ़ के रावतसर में भी कस्बे के चांदोरा मार्केट के पास एक गोदाम पर छापा मारा। यहां से मिलावटी घी के सात कर्टन जब्त किए गए हैं।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही कोटा में भी पुलिस ने करीब दो सौ किलो नकली घी जब्त करने में सफलता हासिल की थी। यहां से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।