{"_id":"592048614f1c1bd710f22fd9","slug":"the-red-beacon-car-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम हवा: अजमेर में दिखी लाल बत्ती लगी गाड़ी, फोटो खींचते समय उतारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम हवा: अजमेर में दिखी लाल बत्ती लगी गाड़ी, फोटो खींचते समय उतारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 20 May 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
ब्यावर में लालबत्ती लगी कार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने भले ही देश में गाड़ियों पर लगाई जाने वाली लालबत्ती पर एक मई से रोक लगा दी हो, लेकिन लोगों का मोह अब भी नहीं छूट रहा। ताजा मामला अजमेर जिले से जुड़ा है जहां एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर ऐसी ही लाल बत्ती फिर से दिखाई दी।
जानकारी के अनुसार, देश में वीआईपी ट्रीटमेंट का दिखावा करने वाले लालबत्ती पर केन्द्र सरकार ने रोक लगा दी है। इसके बावजूद कई लोग अभी नियमों को धत्ता बताकर अपनी गाड़ियों से लालबत्ती नहीं हटा रहे। अजमेर के ब्यावर में शनिवार को ये नजारा फिर से देखने को मिला। यहां हरियाणा से दो लोग लालबत्ती लगी निजी स्कार्पियो कार में सवार होकर कई थाने व टोल नाके क्रॉस कर ब्यावर पहुंचे, लेकिन हाईवे पर किसी ने इन्हें रोकने की जहमत नहीं उठाई।
लालबत्ती लगी यह कार शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक ब्यावर शहर थाने के सामने स्थित होटल के बाहर खड़ी रही इस दौरान 24 घंटे चौकन्नी रहने का दावा करने वाली पुलिस की निगाहें इस गाड़ी को नहीं देख सकी। जब मीडिया ने उक्त गाड़ी की फोटो खींचने का प्रयास किया गया तो कार सवार ने लालबत्ती उतारी और चल दिए। सूत्रों का कहना है कि यह कार हरियाणा के एक पुलिस अधिकारी की है।