फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   the red beacon car in Ajmer

नियम हवा: अजमेर में दिखी लाल बत्ती लगी गाड़ी, फोटो खींचते समय उतारी

Sat, 20 May 2017 07:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 20 May 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
the red beacon car in Ajmer
ब्यावर में लालबत्ती लगी कार - फोटो : amar ujala
नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने भले ही देश में गाड़ियों पर लगाई जाने वाली लालबत्ती पर एक मई से रोक लगा दी हो, लेकिन लोगों का मोह अब भी नहीं छूट रहा। ताजा मामला अजमेर जिले से जुड़ा है जहां एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर ऐसी ही लाल बत्ती फिर से दिखाई दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देश में वीआईपी ट्रीटमेंट का दिखावा करने वाले लालबत्ती पर केन्द्र सरकार ने रोक लगा दी है। इसके बावजूद कई लोग अभी नियमों को धत्ता बताकर अपनी गाड़ियों से लालबत्ती नहीं हटा रहे। अजमेर के ब्यावर में शनिवार को ये नजारा फिर से देखने को मिला। यहां हरियाणा से दो लोग लालबत्ती लगी निजी स्कार्पियो कार में सवार होकर कई थाने व टोल नाके क्रॉस कर ब्यावर पहुंचे, लेकिन हाईवे पर किसी ने इन्हें रोकने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन


लालबत्ती लगी यह कार शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक ब्यावर शहर थाने के सामने स्थित होटल के बाहर खड़ी रही इस दौरान 24 घंटे चौकन्नी रहने का दावा करने वाली पुलिस की निगाहें इस गाड़ी को नहीं देख सकी। जब मीडिया ने उक्त गाड़ी की फोटो खींचने का प्रयास किया गया तो कार सवार ने लालबत्ती उतारी और चल दिए। सूत्रों का कहना है कि यह कार हरियाणा के एक पुलिस अधिकारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed