{"_id":"5a0f004c4f1c1b9e678bc359","slug":"the-punishment-for-the-acid-thrower-on-the-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर तेजाब फेंकने वाले को मिली ये सजा, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर तेजाब फेंकने वाले को मिली ये सजा, जानिए पूरा मामला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 17 Nov 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर की एनडीपीएस मामलों की विशेष अदालत ने मकान के विवाद में महिला पर तेजाब फेंककर हमला करने वाले दीपक भाटी को दस साल की सजा सुनाई है। सजा के साथ ही अदालत ने अभियुक्त पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। वहीं अदालत ने अभियुक्त के बेटे जयंत को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है।
अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत को बताया गया कि 8 मई 2015 को राजकुमारी अग्रवाल अपने भाई और बेटे के साथ विश्वकर्मा में निर्माणाधीन मकान को देखने गई थी। अभियुक्त ने मकान पर कब्जा करने की नीयत से राजकुमारी पर तेजाब फेंककर झुलसा दिया। इस पर राजकुमारी की ओर से विश्वकर्मा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अगले दिन अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया।