फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The people are angry with the disappearance of the teenager, the market is closed

किशोरी के गायब होने से गुस्साए लोगों ने बाजार कराए बंद, ये है पूरा मामला

Wed, 20 Dec 2017 03:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 20 Dec 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
The people are angry with the disappearance of the teenager, the market is closed
उदयपुर के भींडर कस्बे में बंद रहे बाजार - फोटो : amar ujala
राजस्थान के उदयपुर संभाग में हुए अफराजुल हत्याकांड के बाद हालात दिनों-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। आज भी यहां एक घटना के विरोध में लोगों ने बाजार बंद कराए और विरोध स्वरूप रैली निकाली।
विज्ञापन


मामला उदयपुर जिले के भींडर कस्बे का है। यहां आक्रोशित हिन्दू संगठनों ने आज बाजार बंद का आह्वान किया। जिसके बाद यहां लोगों ने दुकानें बंद रखीं। दरअसल, बंद का ये आह्वान विभिन्न संगठनों की ओर से क्षेत्र की एक किशोरी के लापता होने के बाद किया गया। आरोप है कि लापता हुई किशोरी को मुस्लिम समाज का युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। इसके बाद यहां कस्बे का माहौल गरमा गया। मंगलवार शाम को विभिन्न हिन्दू संगठनों ने रैली निकाली थी और बंद का आह्वान किया था। लापता किशोरी की रिपोर्ट भींडर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जाप्ता भी रहा तैनात

The people are angry with the disappearance of the teenager, the market is closed
रैली के लिए एकत्रित हुए लोग - फोटो : amar ujala
आज सुबह हिन्दू और सामाजिक संगठनों ने पहले भींडर कस्बे में बाजार बंद करवाया और फिर विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। वहीं, इसी दौरान पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कस्बे में भारी जाप्ता तैनात किया हुआ है। साथ ही, आला अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। भींडर बंद के आह्वान पर यहां विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग कस्बे के मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए और रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया। रैली में शामिल लोगों ने मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed