{"_id":"593ff4048664198b5d8b4774","slug":"the-last-date-for-the-free-coaching-scheme-is-now-june-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री निःशुल्क कोचिंग योजना की अंतिम तिथि अब 30 जून ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री निःशुल्क कोचिंग योजना की अंतिम तिथि अब 30 जून
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 13 Jun 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए सरकार ने एक बार फिर राहत प्रदान की है। यह राहत अब मुख्यमंत्री निशुल्क कोचिंग योजना के आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री निशुल्क कोचिंग योजना के अन्तर्गत आवेदन पत्र प्राप्त करने की तिथि को 30 जून 2017 तक बढ़ा दिया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अन्तर्गत मुख्यमंत्री निशुल्क कोचिंग योजना के अन्तर्गत आई.आई.टी, मेडिकल, विधि एवं आई.आई.एम के राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रमों के प्रवेश हेतु परीक्षा की कोचिंग के जरिये विभाग द्वारा राजकीय छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में आवासरत छात्र-छात्राओं को कोचिंग करवाई जाएगी।
गौरतलब है कि निःशुल्क कोचिंग योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को बड़े संस्थानों में प्रवेश के लिए समर्थ बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।