{"_id":"5a18490d4f1c1b0d698bde7b","slug":"the-incident-of-a-youth-s-body-found-in-nahargarh-fort-kalvi-told-the-conspiracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावती विवाद: कालवी ने नाहरगढ़ किले में लाश मिलने की घटना को बताया साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावती विवाद: कालवी ने नाहरगढ़ किले में लाश मिलने की घटना को बताया साजिश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
लोकेन्द्र सिंह कालवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मावती विवाद के चलते जयपुर के नाहरगढ़ फोर्ट पर युवक के शव लटके मिलने की घटना को श्रीराजपूत करणी सेना ने साजिश बताया है।
श्रीराजपूत करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने जोधपुर में कहा कि युवक की मौत पर दु:ख है। उन्होंने कहा कि यह घटना दुखद है और इस मामले की उच्च स्तर पर जांच होनी चाहिए। कालवी ने युवक चेतन सैनी की हत्या का भी अंदेशा जताते हुए कहा कि वे जल्द इसका खुलासा करने का प्रयास करेंगे।
लोकेंद्र सिंह कालवी का कहना है कि यह घटना पद्मावती फिल्म को लेकर देश में चल रहे विरोध से ध्यान भटकाने की साजिश है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल के आसपास पत्थरों पर जो लिखा है उन्हें पढ़कर यह साजिश ही कही जा सकती है।
उन्होंने फिल्म के इग्लैण्ड में रिलीज होने के सवाल पर कहा कि सेंसर बोर्ड से पास हुए बगैर फिल्म कहीं पर भी प्रदर्शित नहीं की जा सकती है। फिर भी इग्लैण्ड में भी उनकी वार्ता चल रही है। वहां भी फिल्म रिलीज नहीं होने देगे।